Breaking

बैतूल:--बडोरा कृषि मंडी में आज के भाव

|

सारणी:-भाजपा के पदाधिकारियों से परेशान नेता ने खुद को मारी गोली,हुई मौत,10 पर मामला दर्ज 8 बाकी

|

बैतूल:-सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने किया केबीसी में 50 लाख जीतने वाले बंटी वाड़िवा का सम्मान बंटी वाडिवा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को साझा किए अपने अनुभव

|

बैतूल:--रोजगार मेला

|

बैतूल:--जेएच कालेज को ए प्लस ग्रेड मिलने पर प्राध्यापकों का किया सम्मान

|

चोपना:--हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार आरोप,दोषियों पर कार्यवाही की मांग

|

बैतूल:--तीन साल से सूख रही फसलें, किसानों ने जनसुनवाई में दी आंदोलन की चेतावनी

|

बैतूल:-एनपीएस और यूपीएस के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

|

सीएम हेल्पलाइन का शीघ्र निराकरण बैतूल कलेक्टर

|

भीमपुर:-- स्वास्थ्य विभाग की खस्ता हालत देखकर जामवंत कुमरे ने आड़े हाथों लिया विधायक को

|

चिचोली:-- आलमगढ़ की हिमांसी बिसोने का हुआ नीट में चयन

|

प्रभात पट्टन:-- बरसते पानी में जिला पंचायत सदस्य पहुंची कल पखन

|

बैतूल:--एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कब्रिस्तान में पौधारोपण हुआ

|

भ्रष्टाचारी नेताओं अधिकारियों की करतूत,स्वतंत्र पत्रकार की जुबानी,चाँद के सड़कों पर कराए दर्शन

|

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष बने मोहन नागर, सांसद,विधायकों,भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने दी बधाई

|

तिरंगा हर भारतवासी का गौरव - हेमन्त खंडेलवाल

|

ग्राम हट्टा (बालाघाट) की पावन धरा में पुरानी सीसी रोड का नवीनीकरण कार्य प्रारंभ हुआ

|

प्रदेश के 55 पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में एक बालाघाट का भी महाविद्यालय कॉलेज को वाणिज्य व प्राणिशास्त्र विषय में रिसर्च की मिली स्वीकृति

|

मां ताप्ती को अर्पित की 108 फीट की चुनरी ,जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला,विधयाक हेमन्त खंडेलवाल हुए शामिल ।

|

बालाघाट एक पेड़ माँ के नाम

|

Post By : Hindustan BBC
Author : Jhanendra Burde Views 451
'

पुलिस ने नक्सली ज़हर के बीज को उखाड़ फेंकने का पराक्रम दिखाया- सीएम डॉ. यादव 28 पुलिस जवानों को मुख्यमंत्री ने दी क्रम से पहले दी पदोन्नति

पुलिस ने नक्सली ज़हर के बीज को उखाड़ फेंकने का पराक्रम दिखाया- सीएम डॉ. यादव 28 पुलिस जवानों को मुख्यमंत्री ने दी क्रम से पहले दी पदोन्नति


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रकति ने बालाघाट को विशेष वरदान दिया है। स्वर्ग जैसी भूमि पर नक्सली गतिविधियां कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। इसका नमूना इसी वर्ष हॉकफोर्स के जवानों ने 1 अप्रैल को लांजी के पितकोना क्षेत्र में दिखाया है। हॉकफोर्स और पुलिस के जवानों ने अपनी सक्रियता से नक्सली ज़हर के बीज को उखाड़ फेंकने में अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया है। आज का दिन वास्तविक अर्थो में ऐतिहासिक दिन के साथ ही भारत माता को गौरवान्वित करने का भी दिन है।  आज का दिन शौर्य,साहस, हिम्मत और पराक्रम को सार्थक करने वाले जवानों के सम्मान का दिन है। धन धान्य व भूगर्भ संपदा से परिपूर्ण भूमि पर नक्सली / मावोवादी ताकतों की नजर रही है। ऐसी ताकतों पर पुलिस का यह कड़ा प्रहार भी है। मुख्यंमत्री डॉ.यादव आज बालाघाट में पुलिस विभाग के  अलंकरण समारोह में सम्बोधित कर रहें थे। यह आयोजन हॉकफोर्स व पुलिस जवानों का क्रम से पूर्व प्रमोशन के लिए आयोजित किया गया था।

5 वर्षो में 3 करोड़ 5 लाख के ईनामी नक्सलियों पर प्रहार

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने नक्सली गतिविधियों पर अब तक हुई कार्यवाहियों के बारे में कहा कि पिछले 5 वर्षों में हॉकफोर्स और पुलिस के जवानों ने 19 नक्सलियों को मार गिराया है। जिन पर विभिन्न प्रदेशों में 3 करोड़ 5 लाख रुपये के ईनाम घोषित थे। यह कार्यक्रम उन जवानों को याद व सम्मानित करने का भी दिन है। जिन्होंने ने ड्यूटी पर रहकर शहादत दी है। साथ ही क्रम से पूर्व प्रमोशन का आयोजन है। सरकार उन सभी के साथ खड़ी है, जो हिम्मत और साहस के बल पर शासन का मान बढ़ाया है।

भारत विश्व में तीसरा देश जो दुश्मनों के देश मे घुसकर जवाब दे रहा है

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व का ऐसा तीसरा देश बन गया है। जो अपने देश में ही नहीं बल्कि दुश्मनो के देश की सीमाओं में घुसकर दुश्मनों को खत्म करने की ताकत रखता है। इजराइल और अमेरिका के बाद भारत तीसरा देश है। मुख्यंमंत्री डॉ. यादव ने मंचीय कार्यक्रम के पश्चालत पुलिस जवानों के परिजनों के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों  को लाड़, प्यार व दुलार करते हुये जवानों के माता-पिता व दादा-दादी से आशीर्वाद लिया। साथ ही पुरे परिजनों के साथ एक-एक टेबल पर जाकर फोटो भी खिंचवाये।  

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ ने स्वागत सम्बोधन में आयोजित रूपरेखा बतायी। साथ ही डीजीपी श्री सुधीर सक्सेना ने 1 अप्रैल 24 को लांजी में घटित हुई नक्स ली घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होनें कहा कि 32 वर्षो में पहली बार 1 अप्रैल को बढ़ी जवाबी कार्यवाही हुई, जिसमें 2 हार्डकोर नक्सली मारे गये। वहीं एके-47 रायफल जैसे घातक हथियार जब्त किये गये।

कार्यक्रम के दौरान इनकी रही उपस्थिति

हॉकफोर्स और पुलिस जवानों के अलंकरण समारोह में सांसद श्रीमती भारती पारधी, कटंगी विधायक श्री गौरव पारधी, लांजी विधायक श्री राजकुमार कर्राहे,  बैहर विधायक श्री संजय उइके, परसवाड़ा विधायक श्री मधु भगत, वारासिवनी विधायक श्री विक्की पटेल, पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन व रामकिशोर कावरे तथा नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर उपस्थित रहे। अधिकारियों में आईजी श्री संजय कुमार, डीआईजी श्री मुकेश श्रीवास्ताव, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

User Comments

Leave a comment