Breaking

HBBC पर देखे बैतूल कृषि मंडी में किस उपज का भाव रहा तेज

|

भैंसदेही अंतरराज्यीय बॉर्डर पर एफ यस टी की टीम ने की छापामार कार्रवाई

|

HBBC पर देखे आज बैतूल कृषि मंडी में किस उपज का भाव रहा तेज

|

बालाघाट चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही मतदान की जानकारी

|

HBBC पर देखे किस रेंक में शुभम रघुवंशी का हुआ यूपीएससी में सिलेक्शन

|

HBBC पर देखे हॉस्टल और कॉलेज में गांजा सप्लाई करने वाले तस्करों के लिए क्राइम ब्रांच पुलिस बनी खरीददार

|

HBBC पर देखे बैतूल कृषि मंडी में इस उपज का भाव रहा तेज

|

खनन दलालो को नही कोई डर,देते है धमकियां

|

भोपाल में क्या बोले नवनिर्वाचित विधायक,डॉ अलावा। देखे

|

बोर खनन माफिया ने ली माशूम की जान

|

भारतीय हॉकी को बड़ा झटका आयी दुःखद ख़बर।

|

कभी देखा है भूतो का मेला ,देखे इस लिंक पर

|

'भ्रष्टाचार करना चाह रहे, इसलिए आज भी केरल में...' CPI (M) सरकार पर बरसे पीएम मोदी; राज्य में पानी की किल्लत पर कही ये बात

|

'जनता आंख निकाल लेगी...' लालू यादव ने क्यों कहा ऐसा? राजद प्रमुख ने BJP पर बोला करारा हमला

|

'2024 का लोकसभा चुनाव ‘मनुवादी’ विचारधारा के खिलाफ लड़ाई', नागपुर में सत्ता पक्ष पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे

|

गजब का संयोग! एक ही चुनाव में तीन बड़े नेताओं को मिली हार, 12 वर्ष के अंदर तीनों बने प्रधानमंत्री

|

केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, दिल्ली सीएम ने HC के फैसले को दी है चुनौती

|

HBBC पर देखे गर्मी के मौसम में कहा शावक कर रहे अठखेलियां

|

बड़ी खबर : जिलाधीश ने कार्य मे लापरवाही बरतने पर 5 पटवारी व 1 राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित ।

|

HBBC पर देखे कहा शिकार करने आया तेंदुआ कैसे फंसा जाल में

|

Post By : Hindustan BBC
Author : Manoj Deshmukh Views 67
'

हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,सांवरिया माता मंदिर में हुआ प्राण प्रतिष्ठा

हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,सांवरिया माता मंदिर में हुआ प्राण प्रतिष्ठा

सावरिया नगर के माता मंदिर में आयोजित हुआ तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव 
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिन भंडारे में शामिल हुए सैकड़ो श्रद्धालु
मंदिर में माता जी, सोमेश्वर महादेव और हनुमान जी की मूर्ति स्थापित 


बैतूल। सावरिया नगर में स्थित माता मंदिर ने तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन हुआ, इस धार्मिक उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुए इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन शुक्रवार 12 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ किया गया।
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत मंदिर में माता जी, सोमेश्वर महादेव और हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई। समारोह को खेड़ी सावलीगढ़ वाले बलराम शर्मा पंडित द्वारा संपन्न किया गया। आयोजन में माधव सेवा समिति सांवरिया नगर सहित आसपास के सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। इस समारोह ने नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव की एक नई उर्जा को जगाया। 
समिति ने बताया कि विगत 10 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया गया था। 11 अप्रैल को विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई अंतिम दिन शुक्रवार 12 अप्रैल को विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए व प्रसादी का लाभ लिया। आयोजन समिति ने इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं एवं सांवरिया नगर के धार्मिकजनों का आभार व्यक्त किया है। पं.बलराम शर्मा ने बताया कि धार्मिक रीति-रिवाज़ और ध्यान के साथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक भावनाओं में समृद्धि होती है। इस धार्मिक उत्सव ने सांवरिया नगर में आनंद और प्रसन्नता का माहौल बिखेरा।

User Comments

Leave a comment