Breaking

ग्राम हट्टा (बालाघाट) की पावन धरा में पुरानी सीसी रोड का नवीनीकरण कार्य प्रारंभ हुआ

|

प्रदेश के 55 पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में एक बालाघाट का भी महाविद्यालय कॉलेज को वाणिज्य व प्राणिशास्त्र विषय में रिसर्च की मिली स्वीकृति

|

मां ताप्ती को अर्पित की 108 फीट की चुनरी ,जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला,विधयाक हेमन्त खंडेलवाल हुए शामिल ।

|

बालाघाट एक पेड़ माँ के नाम

|

प्रजापति समाज के मूर्तिकारों की आजीविका पर संकट: नगरपालिका के बेदखली आदेश से मचा हड़कंप

|

विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से मुलताई विधानसभा क्षेत्र को 68.26 करोड़ रुपये लागत की 1961 हेक्टेयर सिंचाई की 8 परियोजना की मिली मंजूरी ।

|

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए जिले के भाजपा दल, लोकसभा चुनाव में 66 प्रतिशत वोट के लिये प्रदेश कार्य समिति ने दी शाबाशी

|

मुख्यमंत्री ने बालाघाट पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

|

पुलिस ने नक्सली ज़हर के बीज को उखाड़ फेंकने का पराक्रम दिखाया- सीएम डॉ. यादव 28 पुलिस जवानों को मुख्यमंत्री ने दी क्रम से पहले दी पदोन्नति

|

स्वस्थ्य शरीर के स्वस्थ्य मस्तिष्क के लिए योग अपनाएं - कलेक्टर डॉ. मिश्रा 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 6 विभागों नें स्वयं, समाज और योग पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी हुई आयोजित

|

Cm live उज्जैन

|

भारत सरकार मंत्रिमंडल

|

बालाघाट महिलाएं एफपीओ से जुड़कर बीज उत्पादन और शहद प्रसंस्करण से दूर करेगी आर्थिक तंगी

|

बालाघाट बिना वैध दस्तावेजों के घरेलू सिलेंडर वितरित करते वाहन किया जब्त

|

शादी समारोह पर डीजे बंद करने पर हुआ विवाद , डीजे की चपेट में आने से 2 की मौत , गुस्साये लोगो ने डीजे को लगाई आग

|

बालाघाट 8 कक्षों में सुबह 8 बजे से 6 विधानसभाओं की मतगणना होगी प्रारम्भ सबसे अधिक 21 टेबल बैहर विधानसभा के लिए सबसे कम 14-14 टेबल वारासिवनी व कटंगी के लिए

|

BMS ने अंशकालिक कर्मचारियों के वेतन को लेकर स्कूल शिक्षा जनजाति विभाग सौपा ज्ञापन

|

मुख्यमंत्री के आदेश का पालन किया गया मंदिर एवं मस्जिद के माइक उतारे गए

|

अबीजर हुसैन बने वाइस प्रेसीडेंट व आलोक मालवी व फरीदा बोहरा ज्वाइंट सेक्रेटरी चने गए ।

|

कार ने मारी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर

|

Post By : Hindustan BBC
Author : Chanakya Views 180
'

भाजपा महिला मोर्चा मुलताई द्वारा बूथ विजय अभियान के तहत बूथों पर पहुँचकर किया जनसम्पर्क।

भाजपा महिला मोर्चा मुलताई द्वारा बूथ विजय अभियान के तहत बूथों पर पहुँचकर किया जनसम्पर्क।


 

 

मुलताई :  भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 मार्च से 22 मार्च तक बूथ विजय अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत भाजपा संगठन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर अलग अलग कार्य को संपन्न करने की जिम्मेदारी दी गई थी। बूथ विजय अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में बूथ पर जाकर प्रवासी कार्यकर्ताओं को, बूथ अध्यक्ष को और भाजपा पदाधिकारियों को बूथ समिति से संपर्क करना, पन्ना प्रमुखों की बैठक करना, लाभार्थी से संपर्क करना, युवा और नव मतदाताओं से संपर्क करना, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के भाई, बहनों और वृद्ध जनों से मिलना, किसानों से चौपाल लगाकर उनसे संपर्क करना, स्थानीय कर्मचारियों से संपर्क करना, भाजपा में नई ज्वाइनिंग कराने जैसे कार्यक्रम संपन्न किए गए ।

भाजपा मुलताई विधानसभा संयोजक रामचरण मालवीय ने बताया कि विधानसभा मुलताई के भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा पिछले दिनों में इन कार्यक्रमों को संपन्न किया जा रहा हैं। इसी श्रृंखला में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल मुलताई की बहनों द्वारा मंडल के अलग अलग बूथों पर जाकर इन कार्यक्रमों की सम्पन्न किया गया। बूथों पर संपर्क के दौरान महिला मोर्चा की बहनों द्वारा बूथों की लाभार्थी बहनों और अन्य बूथ वासियों से संपर्क किया गया। उनसे चर्चा करके जानकारी दी गई की भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को लाकर उनके कल्याण का कार्य किया गया हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भारत की आधी आबादी जिनमें बेटियां, बहनों और माताओं के विकास पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जा रहा हैं। बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए मोदीजी ने अनेकों योजनाओं को लाया हैं। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना के तहत बहनों के नाम से आवासों का आबंटन, महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से बहनों को रोजगार मिलना। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बहनों के बैंको में खाते खोले गए। प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना द्वारा बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य किया जा रहा हैं। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर मंडल में बूथों पर संपर्क के दौरान नपा अध्यक्ष और विधानसभा महिला मोर्चा प्रभारी वर्षा गढ़ेकर, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुधा परमार, गौरी सूर्यवंशी, सोनम पहाड़े, ऊषा पोनीकर, दीपिका उघड़े, दीपिका सोनी के साथ ही समस्त महिला मोर्चा की बहिनें उपस्थित रही।

राघवेंद्र रघुवंशी । 

User Comments

Leave a comment