भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री सहित मंडल दो मंडल अध्यक्ष घोषित ।
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी की सहमति से जिला पदाधिकारी के रूप में मुलताई की कंचन पठाडे को जिला मंत्री घोषित किया गया। एंव दामजीपुरा मंडल के रूप में उषा किंकारे एवं भीमपुर मंडल हिरंती धुर्वे को घोषित किया गया है।