Breaking

चिचोली ब्लॉक के छोटा से ग्राम हरदू का बेटा बना डाक्टर

|

बालाघाट सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई नेशनल लोक अदालत कुल 7171 प्रकरणों का हुआ निराकरण

|

बालाघाट जिला अस्पताल में अब बॉयोमेट्रिक मशीन से ली जाएगी उपस्थिति

|

एक पुलिया दुर्घटना का सबक बन सकती है

|

बैतुल में 4 मतदान केंद्रों पर 10 मई को होंगे मतदान , चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

|

बालाघाट खुले में मांस मछली नही बिके , बाजार की आवश्यकता है तो प्रस्ताव बनाए

|

7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर, पुलिस ने निकाला नगर में फ्लैग मार्च !

|

भीमपुर ब्लॉक में काम वोटिंग के आसार

|

Live 05-03-2024

|

मंडी समिति, बालाघाट ने मूंगफली दाना के अवैध परिवहन पर की कार्यवाही,गैर मंडी लायसेंसी फर्म से वसूला 19250 रूपये का पांच गुना दाण्डिक शुल्क

|

मतगणना से पूर्व तक आने वाले इटीपीबीएस को गणना में शामिल किया जा सकेगा लोकसभा निर्वाचन संसदीय सीट के डाक मत पत्रों की गणना होगी एक ही स्थान पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतगणना का प्रथम प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

|

HBBC पर देखे बैतूल कृषि मंडी में किस उपज का भाव रहा तेज

|

भैंसदेही अंतरराज्यीय बॉर्डर पर एफ यस टी की टीम ने की छापामार कार्रवाई

|

HBBC पर देखे आज बैतूल कृषि मंडी में किस उपज का भाव रहा तेज

|

बालाघाट चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही मतदान की जानकारी

|

HBBC पर देखे किस रेंक में शुभम रघुवंशी का हुआ यूपीएससी में सिलेक्शन

|

HBBC पर देखे हॉस्टल और कॉलेज में गांजा सप्लाई करने वाले तस्करों के लिए क्राइम ब्रांच पुलिस बनी खरीददार

|

HBBC पर देखे बैतूल कृषि मंडी में इस उपज का भाव रहा तेज

|

खनन दलालो को नही कोई डर,देते है धमकियां

|

भोपाल में क्या बोले नवनिर्वाचित विधायक,डॉ अलावा। देखे

|

Post By : Hindustan BBC
Author : Chanakya Views 242
'

प्रदेश में सबसे बड़ी जीत का लक्ष्य - बबला शुक्ला

लोकसभा चुनाव को लेकर मोर्चों की बैठक संपन्न ।


बैतूल। लोकसभा चुनाव में महाविजय को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चो की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में संपन्न हुई। पार्टी की इस महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में मोर्चो की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मोर्चो के पदाधिकारीयों का सतत प्रवास और बूथ समिति का प्रयास व मोदी सरकार पर जनता का विश्वास जीत का नया इतिहास रचेेंगें। प्रदेश में बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा सीट सबसे अघिक मतो से जीते यह लक्ष्य सबको निर्धारित करना है। श्री शुक्ला ने प्रवास के दौरान बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की अलग अलग बैठक के फायदे बताते हुए कहा कि पिछले चुनावो में भी हमने बूथ जीता चुनाव जीता के मूलमंत्र पर कार्यकर्ताओ के परिश्रम से सफलता अर्जित की। आने वाले लोकसभा चुनाव में बूथ पर ही वास्तविक लडाई होनी है। हम सभी हर बूथ पर 370 प्लस मत भाजपा के पक्ष में बढाने की दिशा में कार्य करने के लिए कृत संकल्पि है। प्रवास के दौरान बूथ समिति के सदस्यो को हर कार्यकर्ता के लिए काम की तर्ज पर कार्यो का विभाजन करना है जैसे हमारा लाभार्थी संपर्क अभियान चल रहा है। योजनावार हितग्राही के हिसाब से संपर्क और रिर्पोटिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बार लोकसभा चुनाव मे पहली बार वोट करने वाले युवा मतदाताओ की बडी संख्या है युवा मतदाता मोदी सरकार पर विश्वास भी जता रहे है इन युवाओ को भाजपा से जोडने के लिए नवमतदाताओ के लिए शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर सम्मेलन की योजना अनुसार सम्मेलन करए जाएगें। इन दिनो पार्टी के दो महत्वपूर्ण अभियान चल रहे है जो लोकसभा चुनाव तक चलते रहेगें। इनमें लाभार्थी संपर्क अभियान और बूथ विजय अभियान को योजनानुसार संचालित करने पर हमें सौ प्रतिशत सफलता मिलेगी। अपने प्रवास के दौरान हमें क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों को भाजपा से जोडने के व्यक्तिगत प्रयास भी करने होगें। बैठक में जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, महिला मोर्चा ममता मालवी, पिछडा वर्ग मोर्चा संजू सोलंकी, अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक नागले, जिलाध्यक्ष किशोर मोहबे, अजजा मोर्चा सीताराम चढोकार मंचासीन रहे। बैठक में मोर्चाे के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष बडी संख्या में उपस्थित रहे।

User Comments

Leave a comment