Breaking

चिचोली ब्लॉक के छोटा से ग्राम हरदू का बेटा बना डाक्टर

|

बालाघाट सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई नेशनल लोक अदालत कुल 7171 प्रकरणों का हुआ निराकरण

|

बालाघाट जिला अस्पताल में अब बॉयोमेट्रिक मशीन से ली जाएगी उपस्थिति

|

एक पुलिया दुर्घटना का सबक बन सकती है

|

बैतुल में 4 मतदान केंद्रों पर 10 मई को होंगे मतदान , चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

|

बालाघाट खुले में मांस मछली नही बिके , बाजार की आवश्यकता है तो प्रस्ताव बनाए

|

7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर, पुलिस ने निकाला नगर में फ्लैग मार्च !

|

भीमपुर ब्लॉक में काम वोटिंग के आसार

|

Live 05-03-2024

|

मंडी समिति, बालाघाट ने मूंगफली दाना के अवैध परिवहन पर की कार्यवाही,गैर मंडी लायसेंसी फर्म से वसूला 19250 रूपये का पांच गुना दाण्डिक शुल्क

|

मतगणना से पूर्व तक आने वाले इटीपीबीएस को गणना में शामिल किया जा सकेगा लोकसभा निर्वाचन संसदीय सीट के डाक मत पत्रों की गणना होगी एक ही स्थान पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतगणना का प्रथम प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

|

HBBC पर देखे बैतूल कृषि मंडी में किस उपज का भाव रहा तेज

|

भैंसदेही अंतरराज्यीय बॉर्डर पर एफ यस टी की टीम ने की छापामार कार्रवाई

|

HBBC पर देखे आज बैतूल कृषि मंडी में किस उपज का भाव रहा तेज

|

बालाघाट चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही मतदान की जानकारी

|

HBBC पर देखे किस रेंक में शुभम रघुवंशी का हुआ यूपीएससी में सिलेक्शन

|

HBBC पर देखे हॉस्टल और कॉलेज में गांजा सप्लाई करने वाले तस्करों के लिए क्राइम ब्रांच पुलिस बनी खरीददार

|

HBBC पर देखे बैतूल कृषि मंडी में इस उपज का भाव रहा तेज

|

खनन दलालो को नही कोई डर,देते है धमकियां

|

भोपाल में क्या बोले नवनिर्वाचित विधायक,डॉ अलावा। देखे

|

Post By : Hindustan BBC
Author : Chanakya Views 140
'

महा विजय के लिये हर बूथ जितना जरूरी - बबला शुक्ला

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न।


लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी बैठक संपन्न - 
बैतूल। लोकसभा चुनाव में महाविजय को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठे शुक्रवार जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में संपन्न हुई। पार्टी की इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष सहित मोर्चो के जिलाध्यक्ष शामिल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव को अब लगभग एक माह का समय बचा है ऐसे में भाजपा को मंडल स्तर पर चुनाव की कार्यनीति तय कर हर बूथ पर भाजपा के वोट प्रतिशत बढाने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। यह चुनाव हमारे कार्यकाल का सबसे बडा चुनाव है पिछले चुनावो में हमे अच्छी सफलता मिली है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी विजय सुनिश्चित है जिसके लिए हमारे महत्वपूर्ण दो अभियान भी चल रहे है। जिसमें लाभार्थी संपर्क अभियान एवं बूथ विजय अभियान शामिल है। इसके साथ साथ हर बूथ पर नव मतदाताओं के साथ बैठक करते हुए उन्हे पार्टी से जोडने की जिम्मेदारी हम सब की है। बूथ समिति की बैठक में पन्ना प्रमुखो के साथ मंडल अध्यक्ष और प्रभारी संवाद अनिवार्य रूप से करें। साथ साथ सामाजिक बैठके भी बूथ स्तर पर होगी। हमें लक्ष्य निर्धारित करते हुए बूथ स्तर पर चुनाव जीतने की रणनीति पर कार्य करना है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के भी सम्मेलन और प्रवास की रणनीति हर बूथ पर हो इस पर भी कार्य किया जा रहा है। मोर्चा पदाधिकारीयों को शक्ति केन्द्र तक पहुंचकर महाविजय के लिए प्रयास करने होगें। यह सब कार्य बूथ विजय अभियान में भी है यह अभियान लोकसभा चुनाव तक निरंतर चलेगा। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षो से पिछले विधानसभा चुनाव परिणामों की भी समीक्षा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। इस दौरान जिला महामंत्री कमलेश सिंह ,सुधाकर पंवार एवं सभी अपेक्षित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष , मंडल प्रभारी सहित मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। फोटो - 1

User Comments

Leave a comment